वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ‘सोमेन बर्मा’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा लूट – छिनैती जैसी संगीन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः13.08.2025 को थाना को0कटरा,थाना चील्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चील्ह पर पंजीकृत मु0अ0सं0 194/2025 धारा 309(4) बीएनएस तथा थाना को0कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/25 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित ₹20-20 हजार के इनामिया अभियुक्त थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत ओझाला पुल के पास से 01 मोटरसाइकिल सवार 02 शातिर अभियुक्तों 1. प्रिंस तिवारी पुत्र स्व0 सुनील तिवारी निवासी ग्राम जगन्नाथपुर गोहिया थाना गोपीगंज जनपद भदोही व 2.अमन सिंह उर्फ गुलशन सिंह पुत्र भूपेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम चेकबेसाहू थाना गोपीगंज जनपद भदोही को दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अभियुक्त प्रिंस तिवारी उपरोक्त के पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अमन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो प्रिंस तिवारी व अमन सिंह उपरोक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा 315 बोर 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, जनपद वाराणसी के थाना मिर्जामुराद क्षेत्र से चोरी की गयी नीली अपाचे मोटर साइकिल, लूट की गयी 3980 रुपये, पीली धातु की एक मंगलसूत्र तथा एक सफेद धातु की बेस्लेट बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।