टीबी मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए 1 अगस्त 2025 को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबार कला में टीबी रोग पर विजय प्राप्त करने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर टीबी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनिंदर सिंह ने टीबी के लक्षणों और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार निःशुल्क जांच, इलाज, दवा के साथ-साथ मरीजों को पोषण के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। लालगंज के अधीक्षक डॉ. अमर बहादुर सिंह ने कहा कि नियमित दवा और संतुलित आहार से टीबी पर विजय प्राप्त की जा सकती है। एमडीआर टीबी से ठीक हुए अमन हनीफ अली ने अपने अनुभव साझा कर मरीजों को मार्गदर्शन और हौसला प्रदान किया। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने मरीजों से नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की अपील की, साथ ही टीबी चैंपियनों से लालगंज ब्लॉक को टीबी मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ. अमर बहादुर सिंह, डॉ. मनिंदर सिंह, शमीम अहमद, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रशांत गिरि, स्टाफ नर्स आरती, आशा ममता देवी, मुकेश सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुहैल अली आदि उपस्थित रहे।