त्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने सिटी विकासखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम हरसिंहपुर और मल्लेपुर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। गंगा नदी से प्रभावित इन क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुवावजा दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान अपना दल के जिलाध्यक्ष इं. रामलौटन बिन्द और तहसीलदार सदर भी उपस्थित रहे। मंत्री ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए पेयजल, विद्युत, प्रकाश और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।