VINDHYAMOUNT — Header

थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.06.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-105/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हलिया को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 31.07.2025 को उप-निरीक्षक अच्छेलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना हलिया क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी मवईकला थाना हलिया जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »