वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पयर्वेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से बचाव हेतु साइबर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में दिनांक 29/07/2025 साइबर अपराध के घटनाओं के रोक-थाम के लिये थाना कछवा व साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद मीरजापुर द्वारा विंध्य महिला महाविद्यालय कनकसराय, कछवा जनपद मीरजापुर में अध्ययनरत छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व सावधानिया बरतने के बारे में बताया गया जिसमें थाना साइबर मीरजापुर के प्रभारी निरीक्षक राम अधार यादव द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कछवा अमरजीत चौहान द्वारा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी व उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गयी एवं नि0 धर्मेंद्र कुमार साइबर थाना मीरजापुर द्वारा राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइमपोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, उ0नि0 अरविन्द यादव साइबर थाना मीरजापुर द्वारा फेसबुक पर सेक्सटोर्शन, स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिये फर्जीवाड़ा, आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी व आरक्षी संजीत मौर्या साइबर सेल कछवा द्वाराUPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध, सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, whatsapp, snapchat) पर होनेवाले अपराध व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया गया । इस मौके विंध्य महिला महाविद्यालय कनकसराय, कछवा जनपद मीरजापुर की प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, प्रवक्ता दिवाकर उपाध्याय, रीता देवी, एकता सिंह, शिवनाथ पाल, राजेश्वर सिंह व काफी छात्राएँमौजूद रहे।