पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत “पीयूष मोर्डिया” अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन में, “आर.पी.सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के नेतृत्व में “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट,हत्या,डकैती,धर्म परिवर्तन,गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है। उक्त अभियान के क्रम में थाना हलिया पर मारपीट व गाली-गलौज से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही करायी गयी। अभियोजन अधिकारी-हेमन्त सिंह, विवेचक-उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार राम, पैरोकार-आरक्षी नफीस अहमद व कोर्ट मुहर्रिर- आरक्षी चन्द्रदेव कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी की गयी। जिसके परिणाम स्वरूप न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, लालगंज जनपद मीरजापुर-जीनत परवीन द्वारा थाना हलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-181/2018 धारा 323,504 भादवि से सम्बंधित 02 अभियुक्तों 1.इन्द्रजीत पाल पुत्र रामनरेश पाल निवासी परसिया खुर्द थाना हलिया जनपद मीरजापुर व 2.रामराज पाल पुत्र मोलई पाल निवासी मुड़पेली थाना हलिया जनपद मीरजापुर को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर ₹ 1000-1000 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 07-07 दिवस के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।