नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बुंदेलखंडी वार्ड में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को साफ-सफाई में और अधिक सुधार लाने,नियमित कचरा निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों की सफाई सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए कड़े शब्दों में स्पष्ट निर्देश दिया।इस मौके पर सभासद अलंकार जायसवाल,हुकुमचंद मौर्या, जटाशंकर सिंह पटेल,आशीष सुदर्शन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »