VINDHYAMOUNT — Header

मीरजापुर – नगर के त्रिमोहानी चौराहा से जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सुबह ही भगवान ठाकुर राम कुमार मन्दिर प्रांगण से निकलकर चौराहा पर विराजमान हुए थे। आकर्षक ढंग फूलों और रंग बिरंगे कपड़ों से सजे 3 रथ पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलदाऊ के साथ विराजमान थे। त्रिमोहानी चौराहा पर श्रद्धालुओं के करीब 10 घंटे दर्शन पूजन किया। सायंकाल भगवान के साथ नगर भ्रमण हेतु रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। यात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संकीर्तन करते हुए कीर्तन मण्डली चल रही थी। इस्कान मन्दिर के श्याम कृष्ण दास द्वारा कृष्ण भक्ति में लीन नृत्य, संगीत किया गया। इलाहाबाद के नगाड़ा पार्टी ने भी धूम मचा रखी थी। सुभद्रा माता के रथ के साथ महिलाओं का हुजूम था। पीछे रथ खीचने वालो की होड़ लगी थी । सभी भगवान के रथ को नंगे पांव खींचकर जीवन धन्य करना चाहते थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं विशेष पूजन आरती किया गया। खजांची चौराहा पर बजरंग सेवा समिति ने आरती उतारी। श्रीराम सेवा समिति की ओर से गुड़ह‌ट्टी में भव्य आरती पूजन किया गया। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह शर्बत शीतल जल की भी व्यवस्था किया गया था। शोभायात्रा नगर के बसनई बाजार, घण्टाघर, खजान्ची चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौराहा, गुड़ह‌ट्टी चौराहा, पानदरीवा, दक्खिन फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम होते हुए नारघाट होते हुए मन्दिर में लौटी। मन्दिर प्रांगण में विशेष पूजन एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »