अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन की नेतृत्व में थाना मड़िहान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांकः 25.06.2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मड़िहान पुलिस टीम द्वारा थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ग्राम दांती, गिरी ढाबा के पास सघन चेकिंग कर 02 अभियुक्तगण 1. आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह निवासी ग्राम पोस्ट मंसूर चक, थाना मंसूर चक, जनपद जहानाबाद, बिहार व 2. रंजन कुमार पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम बेबीपुर, थाना काको, जनपद जहानाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्तों के पास से 02 ट्राली बैग व 02 पिठ्ठू बैग में भरी हुई अवैध अग्रेजी शराब 8 PM व आफिसर्स च्वाइस के टेट्रा पैक कुल 480 पैकेट (प्रत्येक पैकेट 180ml) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0स0- 204/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।