नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के निर्देश पर जगन्नाथ रथयात्रा मार्गो पर नगर पालिका ने सारी व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए कई कार्यों को पूरा कर लिया है।जगन्नाथ रथयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी जिसको देखते हुए ईओ जी लाल ने स्वयं त्रिमोहानी,बसनही बाजार,संकटमोचन सहित रथ यात्रा वाले मार्गो पर साफ सफाई व्यवस्था,पेड़ो की छटाई,सड़क के किनारे मलबे को हटवाया।ईओ ने रथ यात्रा पर विशेष साफ-सफाई रखने का निर्देश भी दिया है।इसके साथ पालिका द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गो को दुरुस्त करने का भी कार्य किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ यात्रा में शामिल होते है,यात्रा को लेकर सारी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।मार्गो को दुरुस्त करने के साथ ही,पेड़ो की छटाई,मलबे आदि को हटाया गया है।