VINDHYAMOUNT — Header

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी ने हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत आज मण्डल के तीनों जनपदो यथा-मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वर्चअल मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने कहा कि यह अभियान केवल एक झण्डा फहराने का आयोजन नही बल्कि लोगो में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रत्येक नागरिक तिरंगे के सम्मान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। तिरंगे के साथ घरो सजाने लाइटिंग आदि कार्यक्रमो से देश में एकता व गर्व का संदेश प्रसारित होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम केे लिए एन0आर0एल0 समूह की महिलाओं व अन्य स्वैच्छिक संगठनों को दिए गए झण्डा बनाने का लक्ष्य को तत्काल पूर्ण कराते हुए ग्राम प्रधानों के माध्यम से वितरण सुनिश्चित किया जाए। मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी तिरंगे के साथ सेल्फी स्वंय अपलोड करते हुए अधिक से अधिक नागरिको को भी सेल्फी अपलोड करने हेतु जागरूक करें। उन्होंने कहा किhttps://harghartiranga.com पर कोई भी व्यक्ति अपना सेल्फी लेकर अपलोड कर सकता हैं। मण्डलायुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रो में लोगो को सेल्फी अपलोड करने व घरो पर तिरंगा लगाए जाने हेतु अपील करें। औद्योगिक क्षेत्रो, ऐतिहासिक भवनों/पुलों, बांधो, प्रमुख चैराहों, अमृत सरोवरों को तिरंगा के कलर में लाइटिंग कराई तथा 15 अगस्त के दिन विशेषकर अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहरण किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी व नगर पालिकाओं/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया अपने-अपने क्षेत्रो में अपने कार्मिको के माध्यम से झण्डा वितरित कराते हुए अधिक से अधिक सेल्फी अपलोड कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »