मीरजापुर में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायक आनन्द देवा एवं उनकी टीम ने अपनी लोकधुनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद रहे तथा प्रस्तुति का भरपूर आनंद उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों पर आज खरीदारी में भी उत्साह देखा गया। विशेष रूप से फर्नीचर स्टॉल पर घरेलू लकड़ी के बने सामानों की खरीद में लोगों ने अधिक रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में खादी विभाग द्वारा संचालित कंबल कारखाना, मीरजापुर के ऊनी कंबलों का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हैं। आयोजकों के अनुसार यह 10 दिवसीय प्रदर्शनी 17 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन खुली रहेगी।