VINDHYAMOUNT — Header

चील्ह। पुरजागीर बाजार का श्री राम भरत मिलाप मेला सकुशल संपन्न। विकास खंड कोन के पुरजागीर बाजार में मंगलवार को श्री राम भरत मिलाप कमेटी पुरजागीर की तरफ से श्री राम भरत मिलाप मेला का आयोजन किया गया। मेला में मंगलवार की शाम से ही पुरजागीर पेट्रोल पंप से पुरजागीर चौराहा चौराहा से दुर्गा चौराहा तक 4 किलोमीटर की एरिया में आकर्षक राड झालरों से सजाया गया था मेले में जगह-जगह विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थी मेला में मंगलवार के शाम से ही हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। मेला में आए महिलाओं ने घर गिरस्थी सौंदर्य प्रसाधन आदि सामानों की खरीदारी की युवक युवतियां चार्ट फुलकी का लुत्फ उठाया तो वही बच्चों ने खिलौने गुब्बारे आदि की खरीदारी कर मेले में लगे झूले में झूला झूल कर आनंद लिया । मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए मेला में जगह-जगह नृत्य संगीत का कार्यक्रम चल रहा था मेला आयोजिकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से मेले का संचालन किया जा रहा था मेले में स्थानीय लोगों के अलावा मिर्जापुर जनपद व अन्य जनपदों से आए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी बुधवार की भोर करीब 3:00 बजे पुरजागीर पेट्रोल पंप से दो दर्जन आकर्षक झांकियां एक साथ चली जिसमें राम दरबार, शंकर भगवान, दुर्गा जी, हनुमान जी, भारत माता, विष्णु भगवान , राधा कृष्ण, नवदुर्गा आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। झांकियां धीरे-धीरे पुरजागीर चौराहे पर पहुंची जहां जातियों को देख श्रद्धालुओं द्वारा किए गए जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया । झांकियां पुराजागिर चौराहे से होते हुए दुर्गा चौराहा तक पहुंच कर समाप्त की गई। मेले के आयोजकों में मुख्य रूप से कमलेश सरोज, धीरज दुबे ,अमरेश पांडे , ग्राम प्रधान हरिशंकर सरोज, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राम सभा विश्वकर्मा, संजय सरोज ,आकाश विश्वकर्मा, अंकुश यादव, अनूप सरोज, रिंकू विश्वकर्मा सहित स्थानीय लोग मेला व्यवस्था में लगे रहे। मेला की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा मंगलवार की शाम से ही मिर्जापुर औराई मार्ग पर चील्ह चौराहा व मिर्जापुर भदोही बॉर्डर पर बैरिकेटिंग लगा कर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ,थाना प्रभारी चील्ह रविंद्र भूषण मौर्य भारी पुलिस बल के साथ महिला पुलिस पीएसी के जवान व कई थानों की फोर्स पूरे मेला क्षेत्र का रात भर चक्रमण करते रहे।

View Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »