मीरजापुर 01 जनवरी 2026- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर चल रहे एस0आई0आर0 कार्य के दृष्टिगत 06 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन के पश्चात अनमैप मतदाताओ के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने व उसके निस्तारण के सम्बंध में आज जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जनपद के सभी नियुक्त ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 की बैठक कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ करे। उन्होंने कहा कि 06 जनवरी 2026 को एस0आई0आर0 केे मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन के पश्चात अनमैप मतदाताओ की सूची बी0एल0ओ0 से प्राप्त कर उन्हें तामिला/नोटिस देने की कार्यवाही तथा उनकी सुनवाई तिथिवार करने आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ले ताकि 31 जनवरी 2026 तक सभी प्राप्त दावे व आपत्तियों का सुनवाई आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए यदि किसी कारणवश सुनवाई के लिए किसी मतदाता का पुनः तिथि निर्धारित कर बुलाना हो तो उसे तिथि निर्धारित कर पहचान पत्र लाने हेतु समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को तामिला देते समय बी0एल0ओ0 के द्वारा रिसीविंग/फोटोग्राफ अवश्य लिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने नए मतदाताओ को जोड़ने के लिए फार्म-6, विलोपन मतदाताओ के लिए फार्म-7, शिफ्टेड/स्थानातरित मतदाता के लिए फार्म-8 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए और गलत व्यक्ति मतदाता सूची मेें शामिल न होने पाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 एवं मतदाता पंजीकरण नियम-1960 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कहा कि अधिक संख्या में अनमैप मतदाताओ वाले बूथ के सम्बनिधत बी0एल0ओ0 के साथ बैठक कर उस पर गहन समीक्षा अवश्य कर ली जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अनेग, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार, अजीत कुमार, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी व अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें