VINDHYAMOUNT — Header

कृषि विज्ञान केन्द्र, बीएचयू, बरकछा के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम अन्तर्गत पी0एम0 किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या द्वारा पं0 मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। विधायक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त किसानों के खातें में प्रेषित की जा रही है। पी0एम0 किसान सम्मान निधि से किसानों के लिए बहुत ही लाभप्रद है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अशोक मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा द्वारा सम्बोधित करते हुए बताया गया कि किसानों के हित में बहुत ही उपयोगी कार्य किये जा रहे है। साथ ही उ0प्र0 सरकार द्वारा किये जा रहे उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूक कृषक ज्ञान प्रकाश सिंह, गौरा, पहाड़ी द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पी0एम0 किसान सम्मान निधि किसान भाईयों के लिए बहुत ही उपयोगी है इसकी मदद से खेती बारी आसानी से कर सकते है। प्रो0 श्रीराम सिंह, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, बीएचयू बरकछा ने उपस्थित किसानों को पी0एम0 किसान सम्मान निधि से प्राप्त धनराशि को अपनी खेती बारी में लगाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते है। डा0 सुनील गोयल, वैज्ञानिक, के0वी0 के0 बरकछा द्वारा उपस्थित किसानों को अन्न भण्डार संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। डा0 जे0पी0 राय, वैज्ञानिक द्वारा उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसान भाई अपनी आमदनी को दूना कर सकते है एवं स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त कर सकते है। उप कृषि निदेशक श्री विकेश कुमार द्वारा कृषकों को पी0एम0 में आरही समस्याओं के निस्तारण के तरीके के बारे में बताया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में पी0एम0 किसान सम्मान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। आज दिनांक 19 नवम्बर 2025 को मा0 प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के कुल 278376 कृषकों के खाते में कुल धनराशि रू0 55.6752 करोड़ (पचपन करोड़ सड़सठ लाख बावन हजार रूपये) हस्तान्तरित किया गया। जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बीएचयू बरकछा में लगभग 314 कृषक कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »