“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः14.11.2025 को उप-निरीक्षक हरिशंकर राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पाण्डेचक नहर पुलिया के पास से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 जुआरियों 1. रामबाबू पुत्र परभू व अमन पुत्र नरायण निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 ताश के पत्ते, मालफड़ से ₹ 800/- नगद व जामा तलाशी से ₹ 200/- नगद, कुल ₹ 1,000/- नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-194/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।