VINDHYAMOUNT — Header

थाना को0देहात जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.11.2025 को वादी विद्याधर मिश्र पुत्र स्व0 कृष्ण कान्त मिश्र निवासी सेमरी कला थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई,। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-501/2025 धारा 85,80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0देहात को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 13.11.2025 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभय तिवारी पुत्र लक्ष्मी शंकर तिवारी निवासी ग्राम लेढ़ू थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »