समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) परेड ग्राउण्ड चुनार, मीरजापुर में आयोजित कराया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़ एवं नगरपालिका चुनार, अहरौरा, नगरपंचायत कछवा, मीरजापुर के अनुसूचित जाति के 111, अन्य पिछड़ावर्ग के 68, अल्पसंख्यक वर्ग 03, सामान्य वर्ग 01 अर्थात कुल 183 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम मे परविधायक चुनार अनुराग सिंह, चेयरमैन-जिला सहकारी बैंक जगदीश सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रमुख नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़ अध्यक्ष नगरपालिका चुनार, अहरौरा, नगरपंचायत कछवां, एम0एस0सी0 प्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपनिदेशक, समाज कल्याण विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, डी०सी० एन०आर०एल०एम०, खण्ड विकास अधिकारी-नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चुनार, अहरौरा, कछवां, मीरजापुर, एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इसके साथ ही सम्पूर्ण सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की डाक्यूमेन्ट्री तैयार करने से सम्बन्धित विडियोग्राफी आस्ट्रेलिया ब्राडकास्टिंग टीम मेघना एवं उनके साथ आस्ट्रेलिया से आये हुये सहयोगियों के द्वारा की गयी।

विधायक चुनार एवं जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्रियों को एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू० 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 25000/- की धनराशि का आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चाँदी की) तथा अन्य गृहस्थी सामान) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।