जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे धान खरीद के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, विन्ध्याचल सम्भाग विन्ध्याचल, सम्भागीय खाद्य विपणन, अधिकारी मीरजापुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम वाराणसी, क्षेत्रीय प्रबन्धक एस0डब्लू0सी0 मीरजापुर, जिला खाद्य विपणन विपणन अधिकारी, मीरजापुर डिपो प्रबन्धक भा0खा0नि0/एस0डब्लू0सी0 मीरजापुर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक मीरजापुर, प्रबन्धक गुणवत्ता मीरजापुर, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, यू0पी0एस0एस0, सचिव मण्डी मीरजापुर/अहरौरा एवं सभी डिपो प्रभारी एस0डब्लू0सी0 जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि जनपद मीरजापुर को 1,83,000.00 मी0टन0 का क्रय लक्ष्य प्राप्त हुआ है, प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 1,23,836.10 मी0टन सी0एम0आर0 का सम्प्रदान भारतीय खाद्य निगम डिपो में किया जायेगा, इस पर क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिले में लगभग मात्र 33000 मी0टन चावल रखने का स्थान ही रिक्त है, बाकी एन0एफ0एस0ए योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न निर्गमन के पश्चात ही सी0एम0आर0 उतार हेतु स्थान रिक्त होगा इस पर जिलाधिकारी द्वारा कडी नराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण धान की पैदावार पूर्व वर्ष के सापेक्ष डेढ़ गुना जादा है, ऐसे में कम से कम 180000 मी0टन चावल रखने का स्थान जनपद में होना चाहिए इस पर भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक वाराणसी द्वारा यह अश्वासन दिया गया कि वाराणसी के डिपों मडुआडीह व भदोही के गोपीगंज डिपो में भी मीरजापुर जनपद के सी0एम0आर0 का प्रेषण कराया जायेगा उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया की अपने उच्चधिकारियों से वार्ता कर भरे हुए डिपो को खाली कराने हेतु अन्य प्रदेशों को रैक संचरण के लिए भी प्रयास किया जायेगा ताकि सी0एम0आर0 उतार में कोई समस्या ना होने पाये इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर को निर्देशित किया गया कि मीरजापुर की राईस मिलों से अन्य जिलों में भी सी0एम0आर0 उतार हेतु सहमति प्राप्त कर अवगत करायें, ताकि धान खरीद में कोई बाधा उत्पन्न ना होने पाये।