मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने मड़िहान तहसील अन्तर्गत भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय एवं मड़िहान तहसील के पीछे समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) की छात्राओ के लिए निर्माणाधीन छात्रावास तथा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय (आश्रम पद्धति) मे पठन पाठन व भोजनालय का निरीक्षण किया गया। मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति, लेबरो की संख्या अपेक्षित आवश्यकतानुसार न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित कांटैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि मजदूरो व कारीगरो तथा मशीनरी की संख्या मे बढ़ोतरी करते हुए 24 घण्टे तीन शिफ्टो मे कार्य कराना सुनिश्चित कराए ताकि निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण हो सके। अधिशासी अभियंता द्वारा निरीक्षण समय मण्डलायुक्त को बताया कि 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है जबकि मण्डलायुक्त ने कहा कि 47 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नही है इस तरह की लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शैक्षिणक भवन जी प्लस-3 प्रथम व द्वितीय तथा एकेडमिक ब्लाक सहित अन्य कार्यो मे निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्य बहुत पीछे पाया गया जिस मण्डलायुक्त द्वारा विश्व विद्यालय के रजिस्टर राम नरायन व अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन प्रातः 06 बजे से निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य कराना सुनिश्चित कराए तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट अपने निरीक्षण लाइव फोटो व्हाटएप गु्रप पर भेजना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी शीर्ष प्राथमिकताओ मे यह परियोजना है इसमे लेट लतीफी किसी स्तर पर बर्दाशत नही की जाएगी आगे से यदि कार्य मे प्रगति नही पाई जाती है तो सम्बन्धित कंाटैक्टर ब्लैक लिस्टेड कराने हेतु पत्राचार किया जाएगा। मण्डलायुक्त ने चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण सम्बन्धित कांटैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को रविवार को पूर्वान्ह 09 बजे आयुक्त कार्यालय मे आवश्यक पत्रावलियो के साथ तलब किया। लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्व विद्यालय से मुख्य सड़क तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण की कार्यवाही मे भी तेजी लाई जाए।