जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में यातायात माह नवम्बर-2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ व जागरूकता रैली/चेतना रथ को हरी झण्डी रवाना किया गया। यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में स्कूली छात्र/छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स, रिक्रूट आरक्षीगण को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। यातायात सम्बन्धी नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक कर नियमों को पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें, यह भी बताया गया की यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यातायात माह का प्रमुख उद्देश्य है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करने के अलावा ट्रैफिक सिक्योरिटी को लेकर आवश्यक उपाय किए जाते हैं दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रो में रिफ्लेक्टर लगाना आदि सभी कार्य यातायात माह के दौरान किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय ध्रूमपान न करे। जनजागरण को प्रभावी बनाये जाने हेतु यातायात जागरूकता चेतना रथ व डेल्ही पब्लिक सेकेण्डरी, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल व संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, रिक्रूट आरक्षियों द्वारा यातायात जागरूकता रैली को पुलिस लाइन मीरजापुर से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखा कर पीएसी बैण्ड पार्टी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ रवाना किया गया। यातायात माह नवम्बर-2025 के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों, कालेजों में यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबन्ध लेखन एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा, इसके अतिरिक्त यातायात जागरूकता चेतना रथ द्वारा जनपद में भम्रण कर आमजन को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आपरेश मनीष मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात शिखा भारती, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला व सदर अमर बहादुर, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात प्रभारी सहित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, स्कूली छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहें।