थाना को0कटरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.10.2025 को एक युवती द्वारा नामजद के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने, यौन शोषण व अश्लील तस्वीर वायरल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-340/2025 धारा 137(2),87,351(3) बीएनएस,14/15 पाक्सो एक्ट व 67 आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना प्रभारी को0कटरा को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 28.10.2025 को निरीक्षक गिरधारी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त किशन प्रकाश पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी आवास विकाश कालोनी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,351(3) बीएनएस, 14/15 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया।