थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.10.2025 को वादिनी रमावती बिन्द पत्नी सुरेश बिन्द निवासिनी मोहनभिट्टी थाना धीना जनपद चन्दौली द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री व उसके दोनों पुत्रों की दहेज की मांग को लेकर हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई,। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-204/2025 धारा 85,80(2),103(1) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 28.10.2025 को उप-निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हरिश्चन्द्र बिन्द पुत्र सुर्यबली बिन्द निवासी सेमरी थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुएजेल भेजा गया।