VINDHYAMOUNT — Header

मिर्जापुर। ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था के प्रभु उपहार भवन में दीपावली का पर्व अत्यंत उमंग, उत्साह और दिव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे प्रख्यात प्रेरक वक्ता बीके अनुज भाई जी ने “आत्मा सशक्तिकरण एवं जीवन में सच्ची दिवाली कैसे मनाएं” विषय पर गहन और प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि “दीपक केवल बाहर नहीं, भीतर भी जलाना है — आत्मा के स्वरूप को पहचानना ही सच्ची दीपावली है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव को भोग अर्पण कर किया गया। तत्पश्चात पधारे सभी अतिथियों का तिलक, पुष्पमाला, चुनरी एवं अंगवस्त्र से आत्मीय सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मऊ जनपद के मजिस्ट्रेट एवं जी.एम सुभाष , जिला होमगार्ड कमांडेंट विंध्याचल पाठक , दिल्ली से बीके अनुज भाई जी तथा माउंट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोगी आदरणीय राम भाई जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीपावली के इस पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी और श्री गणेश जी की आकर्षक झांकी ने वातावरण को दिव्यता और आनंद से भर दिया। सभी उपस्थित भाई–बहनों ने दीप जलाकर आत्मा रूपी दीपक को भी प्रकाशित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी जी ने कहा —
“सच्ची दीपावली तभी है जब हम अपने भीतर की ज्योति को जगाएं, नकारात्मकता को मिटाएं और परमात्मा के प्रेम से जीवन को प्रकाशित करें।”

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से शांति एवं विश्व कल्याण की भावना से ध्यान सत्र आयोजित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर दिव्यता और आध्यात्मिकता का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »