पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कक्षा 9, 10 एवं 11, 12 के छात्र/छात्राओं को मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित ‘छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ जुपिटर हाल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में छात्रवृत्ति प्रदान किया गया। छात्रवृत्ति वितरण का राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) प्रदेश के सभी विद्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में किया गया। तत्क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, द्वारा जनपद मीरजापुर के सभी संबंधित विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों में छात्र/छात्राओं के मध्य लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखने की समुचित व्यवस्था करायी गयी। इस अवसर पर जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों में मुख्यमंत्री के कर कमलों से छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) सभी छात्र/छात्राओं को दिखाया गया। इन सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल द्वारा छात्र/छात्राओं को ‘छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण-पत्र’ भी प्रदान किया गया। पहली बार छात्रवृत्ति का लाभ छात्र/छात्राओं को सितम्बर माह में ही प्रदान किया गया है। राजकीय इण्टर कालेज, मीरजापुर, राजकीय हाईस्कूल मुजेहरा कोन, राजकीय बालिका इण्टर कालेज विन्ध्याचल, राजकीय हाईस्कूल भरपुरा, राजकीय हाईस्कूल आंही मझवां, राजकीय हाईस्कूल सुमतियां छानवे, राजकीय हाईस्कूल दाड़ीराम पहाड़ी, राजकीय हाईस्कूल कुशहां छानवे, राजकीय हाईस्कूल हलिया, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया, राजकीय हाईस्कूल बिरोही छानवे, राजकीय इण्टर कालेज बरौंधा हलिया, राजकीय हाईस्कूल कोठी लालगंज, राजकीय हाईस्कूल रैकरा मड़िहान, राजकीय हाईस्कूल दुबारकला लालगंज, मुराहू सिंह इण्टर कालेज मनउर, बृजराज आदर्श इण्टर कालेज चैखड़ा, आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज मीरजापुर एवं गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कालेज रतनगंज, मीरजापुर आदि विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) एवं ‘छात्रवृत्ति वितरण प्रमाण-पत्र’ वितरण का सफल आयोजन किया गया।