VINDHYAMOUNT — Header

शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद मीरजापुर में 10वाँ आयुर्वेद दिवस विकास भवन पथरहिया के मुख्य सभागार में भव्य रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मझवां सुचिष्मिता मौर्य, विधायक छानबेें रिंकी कोल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुंदर केशरी, अध्यक्ष जिला कापरेटिव बैंक जगदीश सिंह पटेल एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह द्वारा आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयुर्वेद दिवस के इस कार्यक्रम में डाॅ श्रीकांत रजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को औषधीय पौधों के साथ आयुर्वेद दिवस का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयुर्वेद दिवस के शुभ अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुर्वेद के विषय पर विचार व्यक्त करते आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। डाॅ श्रीकांत रजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अमृतकला उपाध्याय द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। डाॅ कन्हैया अग्रवाल चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पथरौर द्वारा आयुर्वेद में औषधीय पौधों के गुणों पर प्रकाश डाला गया। डाॅ रत्नेश तिवारी पशु चिकित्साधिकारी विजयपुर द्वारा पशु चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व को समझाया गया। 10वें आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत थीम एवं सब थीम पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें इमराना बानों ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय, दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनको प्रशस्ति पत्र के साथ मेडल प्रदान किया गया। चतुर्थ स्थान पर सुपर्णा, पंचम स्थान पर आनम अख्तर एवं अविनाश प्रजापति ने छठवां स्थान प्राप्त कर सांत्वना के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में सुश्री बी.बिंदु जी जिला प्रभारी ब्रह्मकुमारी शाखा मीरजापुर, डाॅ सतीश कुमार मौर्य जी सेवानिवृत्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं चंद्रमा प्रसाद ओझा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया रहे। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने में जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, महेंद्र कुमार के साथ इण्टर कालेज के छात्रों एवं अध्यापकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, योग प्रशिक्षकों, नीमा संगठन के पदाधिकारियों, विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। इसके लिए आयुष विभाग द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ, एलोपैथ एवं योग का स्टाल लगाकर निःशुल्क औषधियों का वितरण एवं जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में संगम फार्मास्युटिकल्स बेला चुनार, मीरजापुर एवं आयुष कल्प मीरजापुर द्वारा स्टाल लगाकर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का प्रभावी एवं कुशल संचालन डाॅ विवेक सिंह एवं डाॅ शोभना श्रीवास्तव चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर मीरजापुर द्वारा किया गया। डाॅ श्रीकांत रजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद मीरजापुर में संचालित सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालयों में आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »