VINDHYAMOUNT — Header

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा विकसित भारत 2047 को साकार करने के दृष्टिगत एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2027 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जन जागरूकता एवं मिशन कार्यक्रम के दूसरे दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रबुद्वजनों, जनपद के उद्यमी, पद्म अवॉर्ड, व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित नागरिकों, एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर सुझाव प्राप्त किया गया। गोष्ठी में शासन से नामित प्रबुद्धजन त्रियंम्बक प्रसाद पाठक सेवानिवृत आइएएस, कृष्ण त्रिपाठी सेवानिवृत संयुक्त विकास आयुक्त, डाक्टर संजीत कुमार प्राध्यापक आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविघालय कुमारगंज अयोध्या के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह के द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को गति प्रदान करने हेतु संवाद स्थापित कर सुझाव लिया गया। प्रथम पाली की गोष्ठी में एन0आर0एल0एम समूह की महिलाओं में समूह की सखी गीता, बी0सी0 सखी नीलम चौरसिया, विद्युत सखी रंजना यादव के अलावा एफ0पी0ओ0 कंचन गुप्ता, बैंक सखी सुनीता, समूह सखी पुष्पा देवी ने अपने विचार व सुझाव दिया। द्वितीय सत्र में जनपद में किए गए औद्योगिक विकास, जनपद में कुल निवेश, किया गए एम0ओ0यू0 आदि के बारे में मैनेजर उद्योग विभाग दे द्वारा जानकारी दी गई। तत्पश्चात जनपद के उद्यमियों में मोहन दास अग्रवाल, शत्रुघ्न सेठ, अधिराज सिंह, दुर्गा चौधरी आदि लोगों ने अपने विचार साझा किए। पद्म श्री से सम्मानित लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव ने युवाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल देते हुए लोक विधा कजरी को बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया। राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय लोकगायिका ऊषा गुप्ता ने समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में लोक कलाकारों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पूर्व में आयोजित किए जा रहे जो वर्तमान में अपरिहार्य कारणों से शासन प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया है। कजली महोत्सव को पुनः चालू करने, जनपद में कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आडिटोरियम बनाए जाने तथा आकाशवाणी केंद खोले जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे लोक विधा कजली को बढ़ावा देने के साथ ही जनपद के कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त अध्यापक/अध्यापिकाओं में शीला सिंह, नीतू यादव व दिनेश शुक्ल ने भी स्कूलों में तकनीकी सुविधाएं बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। अंत में शासन से नामित प्रबुद्धजनों के द्वारा पत्रकारो के साथ संवाद स्थापित कर अभियान उद्देश्य के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व प्रबुद्धजनों के द्वारा पद्म अवॉर्ड वराज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »