वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत राजीव गाँधी साउथ कैम्पस, बी0एच0यू0 बरकछा जनपद मीरजापुर में साइबर जागरुकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कैम्पस के शिक्षकगण व विद्यार्थियों द्वारा साइबर जागरूकता में प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी । जैसे- साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी एवं फेसबुक पर सेक्सटोर्शन, स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिये फर्जीवाड़ा, आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि-गरिमा सिंह(मा0मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), पल्लवी सिंह(मा0मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), अभिषेक सिंह(न्यायिक मजिस्ट्रेट) एवं राजीव गाँधी साउथ कैम्पस, बी0एच0यू0 बरकछा जनपद मीरजापुर के प्रोफेसर इनचार्ज-डा0विनोद कुमार तथा कैम्पस प्रांगण में उपस्थित छात्र/छात्राएं मौजूद रहें।