VINDHYAMOUNT — Header

थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.08.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को शादी का झासा देकर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट मु0अ0सं0-276/2025 धारा 87,115(2),352,351(3) बीएनएस व 3(2)(वी),3(1)(द),3(1)(ध) एस.सी.एस.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक“सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अदलहाट को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.09.2025 को उप निरीक्षक हंसलाल राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र स्व0 सिद्धनाथ निवासी लोहराजपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »