VINDHYAMOUNT — Header

डैफोडिल्स विद्यालय में आयोजित “साइबर अपराध एवं जागरूकता” कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर छात्रों के चेहरे खिल उठे और उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल गोपनीयता के महत्व की जानकारी दी। छात्रों ने विषय से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा भी शांत की। कार्यक्रम के अंत में चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को जागरूक और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »