VINDHYAMOUNT — Header

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में तमाम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ईओ जी लाल से पालिका के प्रधान कार्यालय पर वार्ता कर नौ सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। पालिका के प्रधान कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों की समस्याओं जिसमें पुराने ठेकदारों पुलकित एसोसिएट और बीएस कंस्ट्रक्शन द्वारा कर्मचारियों के पीएफ अंशदान न जमा करने,श्रम विभाग द्वारा जारी शासनादेश 423.85 रुपए के प्रतिदिन से भुगतान न करने,नगर पालिका के वर्तमान सेवा प्रदाता द्वारा कर्मचारियों के वेतन में मनमानी कटौती करने को लेकर बात की गई। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन महीने से पालिका द्वारा सेवा प्रदाता को सत्ताईस दिन का भुगतान किया जा रहा है,लेकिन ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के खाते में छब्बीस दिन का वेतन दिया जा रहा है। इसके साथ ही पीएफ खाते में कम पैसे का अंशदान किया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों के प्रोफाइलिंग सर्वे किया गया है।जिसको लेकर कर्मचारियों का कहना है कि उनके द्वारा सर्वे का कार्य किया गया है लेकिन पिछले चौदह महीने से उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि कर्मचारियों के बाद सर्वे करने वाली संस्था का भुगतान पहले ही कर दिया गया है।सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार वर्दी देने की मांग भी संगठन के द्वारा की गई है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि कई सफाई कर्मचारियों को मनमाने तरीके से सेवा मुक्त किया जा रहा है,उनके स्थान पर शासनादेश को ताक पर रखते हुए नए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।यह निर्णय बहुत ही अन्यायपूर्ण है और इससे कर्मचारियों का शोषण हों रहा है।इन सभी समस्याओं को सुनने के बाद ईओ जी लाल ने पंद्रह दिन का समय मांगा है,उन्होंने फोन पर सेवा प्रदाता से बात कर जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण करने को कहा है।कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा है कि कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार और कार्यवाही नहीं की गई तो आयुक्त महोदय को अवगत कराकर कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन के महामंत्री आनंद कसेरा,उपाध्यक्ष करन मलिक,रजनीश,मृत्युंजय सिंह गहरवार,मीडिया प्रभारी रोहित जायसवाल,झब्बू लाल, इलियास,सेराज,आशीष सुदर्शन,अमन जायसवाल,रमाशंकर पासी,शुभम् मोदनवाल,ऐश्वर्य शर्मा,अनुराग गुप्ता,सलमान,विक्की मौर्या,ऋषभ मालवीय,विकास मिश्रा,अमिताभ,राहुल मौर्या,रमन साहू,राजकुमार सोनकर,अंबिका,ओमप्रकाश गुप्ता,सौरभ वर्मा,अखिलेश तिवारी,सुरेश भारती,किशन शर्मा,आशीष पाल,राकेश यादव,अंकित शर्मा,रंजीत सिंह,विश्वजीत यादव,महेश,महताब आलम,शिवम गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,लव श्रीवास्तव,राजकुमार,प्रमोद,राजकुमार जायसवाल,अजीत,अरवेज,अजय खत्री,दिलीप सिंह,श्रेयस सिंह,शिवकुमार साहू,विनय सिंह,अरविंद विश्वकर्मा,अमर जायसवाल,आदित्य दुबे,सुजीत सिंह,मनीष विश्वकर्मा,सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »