वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः23.08.2025 को उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी चेतगंज मय पुलिस टीम द्वारा थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत जगापट्टी तिराहा के पास से अभियुक्त अमन सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह उर्फ घंघाडे निवासी सेमरा थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को झोले में रखे 01.300 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अमन सिंह उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह मौके से बरामद गांजे को अपने घर ले जाकर छोटी-छोटी पुड़िया में भरकर इधर-उधर घूम कर बेचता कि पकड़ लिया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-199/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।