VINDHYAMOUNT — Header

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चिल्ह पर पंजीकृत मु0अ0सं0-163/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांकः 21.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र राम प्रसाद निवासी इंटगा बैरम थाना खजुरिया जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »