थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 04.05.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को बहला-फुसला के शादी का झांसा देकर भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-67/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना पड़री को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पडरी पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी-पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 21.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से नामजद अभियुक्त मिथुन कुमार पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी कठिनई थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।