VINDHYAMOUNT — Header

हर तिरंगा अभियान को लेकर मंझवा विधानसभा के सिटी उत्तरी मण्डल और चुनार मण्डल में आयोजित तिरंगा यात्रा में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। तिरंगा यात्रा अर्जुनपुर भाजपा मण्डल से प्रारंभ होकर खजुरी पर समाप्त हुआ। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि देश के 79वे स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए यात्राएं निकाली जा रही है। लोगो से स्वतंत्रता दिवस पर घरों और अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के लिए कहा गया है।आज दोनों मंडलों में इस तिरंगा यात्रा में शामिल आमजनमानस देश के प्रति उत्साह देखने को मिला है। इस यात्रा में शामिल होकर अपार गर्व और देश भक्ति का भाव देखने को मिला है। इस मौके पर निर्मला सिंह आनन्द जिला उपाध्यक्ष भाजपा मीरजापुर, पूर्व चेयरमैन अहरौरा मीरजापुर, मण्डल अध्यक्ष मंगरू साहनी विजय बहादुर सिंह नगर महामंत्री अभिलाष राय नगर मंत्री राम बृजेश पाल कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रताप सिंह, बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केसरी, किशन लाल मोदनवाल, ज्योति प्रकाश सिंह, रतन लाल, संजय सोनकर, बनारसी लाल गुप्ता, विकास कश्यप,कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष,अनुसूचित मोर्चा व् मण्डल प्रभारी, राजेश कुमार , जिला मंत्री सीएल बिंद, मण्डल अध्यक्ष, जेपी बिंद , मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता प्रजापति , मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »