बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों कोन विकास खंड के हरसिंहपुर और मल्लेपुर में राष्ट्रवादी मंच की ओर से बाढ़ राहत सेवा अभियान चलाया गया, जिसमें बाढ़ पीड़ितों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मनोज दमकल, आनंद अग्रवाल, अमित पांडेय, गणेश तिवारी, लकी यादव, आशीष पांडे, मनीष यादव और महेश तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने हरसिंहपुर, मल्लेपुर, तिलठी और आस-पास के अन्य गांवों में पहुंचकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम सभी को मानवता के नाते आगे बढ़कर सेवा कार्य में जुटना चाहिए। सेवा कार्य के दौरान टीम मझरा कुटी भी पहुंची, जहां वर्षों से चल रहे अखंड रामायण पाठ के आयोजकों से भेंट की गई। बाढ़ की विषम परिस्थिति में भी रामायण पाठ जारी रहने पर मनोज श्रीवास्तव ने आयोजकों की सराहना की ।दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही वहां मौजूद जरूरतमंदों को भी राहत सामग्री दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »