वरिष्ठ पत्रकार स्व. दिनेश उपाध्याय के निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता और विधवा पेंशन की मांग को लेकर वीआईपी प्रेस क्लब ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम (भू एवं राजस्व) डी के सिंह को यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्व. दिनेश उपाध्याय के निधन से उनका परिवार निराश्रित हो गया है। उनकी पुत्री, जो इंटरमीडिएट की छात्रा है, के अध्ययन में व्यवधान की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्व. दिनेश की विधवा पत्नी को तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाए और विधवा पेंशन को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए। इस अवसर पर संतोष कुमार श्रीवास्तव, सलिल पाण्डेय, शिवशंकर उपाध्याय, अजय शंकर गुप्ता, गुड्डू खां, मोहित गुप्ता, रवींद्र जायसवाल, वसंत गुप्ता और गुफरान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »