आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर-सी अलीगंज लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देश के क्रम में दिनांक 05.08.2025 को मण्डलीय सहायक आयुक्त (खाद्य), प्रभुनाथ सिंह के नेतृत्व में आगामी पर्व रक्षाबन्धन के दृष्टिगत् आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ यथा- बूंदी के लड्डू, खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिेठाइयॉँ, समस्त प्रकार की मिठाइयाँ एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के लिए मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्यवाही के तहत जनपद मीरजापुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए नमूने संग्रहित किया गया।

संग्रहित नमूनो का विवरण निम्नवत है-
क्र0 सं0 खाद्य पदार्थ प्रतिष्ठान का नाम व पता
1 गुलाब जामुन – माली स्वीट हाउस, पड़री।
2 बेसन लड्डू – माली स्वीट हाउस, पड़री।
3 गुलाब जामुन – इन्दर स्वीट हाउस, पड़री।
4 बेसन – प्रदीप कुमार, पड़री।
5 बेसन – चन्दू अग्रहरी, पड़री।
6 गुलाब जामुन – इन्द्रेश कुमार दूबे, पड़री।
7 गुलाब जामुन – प्रिंस कुमार, पड़री।
8 बर्फी मनोज गुलाब जामुन – बरकछा।
9 गुलाब जामुन – चन्दन गुप्ता, बरकछा।
10 गुलाब जामुन – आदित्य मिष्ठान भण्डार, बरकछा।
11 गुलाब जामुन – जितेन्द्र कुमार, बरकछा।
12 हींग गोयन्का ट्रेडवेन्चर्स – मुहकुचवा।
13 काॅन्टीनेन्टल साॅस – गोयन्का ट्रेडवेन्चर्स, मुहकुचवा।
14 गरम मसाला – गोयन्का ट्रेडवेन्चर्स, मुहकुचवा।
15 पीलोज वेफर्स – गोयन्का ट्रेडवेन्चर्स, मुहकुचवा।
16 मसाला छाछ – गोयन्का ट्रेडवेन्चर्स, मुहकुचवा।
इस प्रकार उपरोक्त प्रतिष्ठानो से कुल 16 नमूने संग्रहीत कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है जिसकी प्रयोगशाला से जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही संचालित की जाएगी। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई का उचित व्यवस्था रखने एवं लाईसेंस/पंजीकरण प्रतिष्ठान में सामने प्रदर्शित करने, वातायान की उचित व्यवस्था, ढक्कनदार डस्टबिन का प्रयोग करने, एवं प्रतिष्ठान में एक्सपायरी खाद्य पदार्थो कों न रखने हेतु निर्देशित किया गया। नमूना संग्रहण कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य, विन्ध्याचल मण्डल, श्री प्रभुनाथ सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् डा0 मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश नारायन झा व खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री राजेश मौर्य, श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव, श्री भइयालाल प्रजापति, श्री रविशेखर कुशवाहा, श्री ओंकार नाथ यादव व श्री संदीप कुमार सिंह एवं मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सरोज कुमार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »