VINDHYAMOUNT — Header

थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.06.2025 को वादी तुलसी दास पुत्र स्व0 मुन्नीलाल निवासी बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों (पट्टीदारों) के विरूद्ध वादी के भाई के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज मु0अ0सं0-239/2025 धारा 105,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लालगंज को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः31.07.2025 को उप-निरीक्षक विजय कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बद्री पुत्र सचई निवासी ग्राम बामी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »