नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने लालडिग्गी के मिलन पैलेस में रोटरी क्लब मीरजापुर एलीट व कौशिकी फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीज उत्सव व प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। पारंपरिक लोक-संस्कृति, महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी ने सबका मन मोह लिया। विधायक ने इसे नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया। आयोजकों व प्रतिभागियों को बधाई दी। समारोह में रो. रुचि अग्रवाल, रो. वीणा खंडेलवाल, रो. विक्रम जैन, रो. अनुराग जैन, रो. शैलेश कटारे व रो. विष्णु खंडेलवाल उपस्थित रहे।