वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 18.07.2025 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह व उप निरीक्षक अरूण कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत दयावन्तपुरम कालोनी के पास कच्ची सड़क से 01 अभियुक्त दीपक बिन्द पुत्र राजकुमार बिन्द निवासी सोहता का अड्डा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 23.30 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-215/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »