VINDHYAMOUNT — Header

दिनांकः10.07.2025 को उप-निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चील्ह क्षेत्र में दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1.विराट सोनकर पुत्र हरिशंकर सोनकर, 2.सत्य कुमार उर्फ बऊ पुत्र बुल्ली यादव, 3.गुलाब सोनकर पुत्र राजकुमार व 4.विनोद कुमार सोनकर पुत्र स्व0फंगीलाल निवासीगण मदनपट्टी थाना चील्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मालफड़ से ₹ 480/-, जमातलाशी से ₹ 730/- (कुल ₹ 1210/-) तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना चील्ह पर मु0अ0सं0-178/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »