मीरजापुर के विंध्यमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गुरु महिमा पर आधारित कविताएं, गीत और लघु नाटिकाएं शामिल थीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने शिक्षकों को फूल भेंट कर और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कई छात्रों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार साझा किए और बताया कि कैसे उनके शिक्षकों ने उनके जीवन को सही दिशा दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर सभी छात्रों और शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “गुरु का स्थान समाज में सर्वोपरि है। वे हमें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। हमें हमेशा अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र उपस्थित थे। यह कार्यक्रम छात्रों के मन में गुरुओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना को और भी मजबूत करने में सफल रहा।