VINDHYAMOUNT — Header

अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांकः10.07.2025 को थाना को0शहर पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सखौरा में कुछ लोग चोरी के मोटरसाइकिलों की खरीद फरोख्त की बात की जा रही है। उक्त सूचना पर थाना को0शहर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर सखौरा से 04 अभियुक्तों 1.आकाश शर्मा पुत्र केदारनाथ शर्मा निवासी फतहां थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, 2.विजय यादव उर्फ नन्ही पुत्र सुशील यादव निवासी सखौरा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, 3.सौरभ साहनी पुत्र अमृत लाल साहनी निवासी भटौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, 4.विशाल विश्वकर्मा पुत्र गुलाब विश्वकर्मा निवासी सखौरा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को पकड़ा गया तथा मौके से चोरी की 06 मोटरसाइकलें(बिना नम्बर प्लेट) बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल विश्वकर्मा उपरोक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-137/2025 धारा 317(2),317(4),317(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया। बरामद 06 मोटरसाइकिलों के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में जनपद मीरजापुर के थाना को0शहर-01 , थाना को0देहात-02 , थाना कछवां-01 व जनपद वाराणसी में 01 चोरी का अभियोग पंजीकृत है जिससे सम्बन्धित मोटरसाइकिलें बरामद की गयी है जबकि शेष एक मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »