थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.07.2025 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने व धमकी देने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-208/2025 धारा 137(2),87,352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.07.2025 को उप निरीक्षक रणजीत सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी को हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया।