वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 02.07.2025 को उप-निरीक्षक नौशाद अली व उप निरीक्षक शशिकान्त सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से 02 अभियुक्त 1. रूपा देवी पत्नी बनवारी निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 2. राजू पुत्र जंगीलाल निवासी तहसील के पीछे लालगंज थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को क्रमशः 15 व 10 लीटर (कुल 25 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »