थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.06.2025 को वादिनी रमा देवी पत्नी काशी साहनी निवासिनी सराय टेकउर थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-311/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 02.07.2025 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से नामजद अभियुक्त चन्द्र शेखर साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी सराय टेकउर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »