थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.06.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला – फुसला के भगाने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-303/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 02.07.2025 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत पीडीएनडी स्कुल के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र श्रीराम निवासी नुनौटी ताला थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,65(1) बीएनएस व 5/6(ठ) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।