विन्ध्याचल – थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत अमरावती चौराहे के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेट्फार्म पर वायरल हुआ था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशि दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 01.07.2025 को उप निरीक्षक विजय शंकर तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर के सुचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रातंर्गत ग्राम नचनियाबारी से उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त गोरे उर्फ संदीप बिन्द पुत्र स्व0 आनन्द कुमार बिन्द निवासी नचनियाबारी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-219/2025 धारा 4/25 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।