मीरजापुर – शैक्षिक सत्र 2025-26 में ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय पुनः खुलने पर 01 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा गोद लिये पी0एम0 कम्पोजिट विद्यालय कछवा मीरजापुर में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रातः 10:00 बजे उनके द्वारा स्वयं दो बच्चों आयुष पुत्र संजय व विनिश यादव पुत्र राजेश यादव का कक्षा 1 में नामांकन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के नव प्रवेशित बच्चों को रोरी का तिलक लगाकर व पुष्प से स्वागत किया गया। बच्चों को अपने हाथों से पुस्तक, स्टेशनरी सामग्री एवं चॉकलेटस का वितरण किया गया।

बच्चे स्टेशनरी सामग्री व चॉकलेट पाकर आहलादित हुए। जिलाधिकारी द्वारा बच्चो को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूल चलो अभियान की रैली नगर पंचायत कछवों के विभिन्न वार्डो में स्लोगन / नारे लगाते हुए रैली निकाला गया। जिलाधिकारी द्वारा उक्त विद्यालय में 15×40 मीटर का मल्टीपरपज हॉल व उसके ऊपर 8×6 मीटर का 05 कमरों का निर्माण करवाने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज कछवाँ मीरजापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में एक आडिटोरियम बनवाने हेतु अधिशासी अभियन्ता नगर पंचायत कछवां को निर्देशित किया गया। साथ ही राजकीय बालिका इण्टर कालेज कछवा में स्मार्ट क्लास व कम्प्यूटर लैब के संबंध में पृच्छा की गयी। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय बरैनी जिसके स्थान पर नवीन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया जा चुका है पुराने खपरैल वाले विद्यालय को ध्वस्त कराकर पुनः उस स्थल पर चिल्ड्रेन पार्क अथवा ओपेन जिम के निर्माण हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछवा व खण्ड शिक्षा अधिकारी मझवां तथा जिला सन्वयक निर्माण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »